भोपाल: सरवर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रोग्राम।

सुरेन्द्र सिंह ठाकुर 9685280980

भोपाल– सोलिडेरिडेट संस्था के द्वारा महिंद्रा प्रोजेक्ट के अंतर्गत भोपाल जिले के सरवर ग्राम में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रोग्राम मनाया गया जिसमें महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। सोलिडेरिडेट संस्था से जुड़कर महिलाओं द्वारा किए गए खेती से जुड़े कार्यों के साथ किस प्रकार महिलाएं अपनी लागत कम करके आमदनी को बढ़ा रही हैं। यह सब कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों को बताया गया। साथ ही महिलाएं किस प्रकार जैविक पद्धति से खेती करके लागत को कम कर रही है और कुपोषण को दूर करने के लिए सोयाबीन का उपयोग कर पोषण आहार तैयार कर अपनी रोजाना की खाने की चीजों में उपयोग में ला रही है। जिनसे विटामिन की कमी को आसानी से पूर्ण किया जा सकता है यह सब ग्रामीणों को समझाया गया।

सोलिडेरिडेट संस्था से जुड़कर महिलाएं किस प्रकार अपने परिवार को पूर्ण पोषण आहार दे रही हैं यह जानकारी भी महिलाओं ने इस कार्यक्रम में अपने अनुसार पोषण वाटिका के बारे में बताया और सोयाबीन से बने खाने की चीजों के बारे में बताया तथा कुछ महिलाएं सोयाबीन से खाने की चीजें बनाकर लाई और महिलाओं को खिलाया भी सॉलिटेरीडेट संस्था से जुड़कर महिलाएं काफी खुश हैं और महिलाएं आगे बढ़कर सोलिडेरिडेट संस्था के साथ काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *