भोपाल- कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत विशेष अभियान चलाकर लगवाए 300 से अधिक टिके, भारतीय जनता पार्टी गांधी नगर मंडल वार्ड 2 में लगवाए टिके।

सुरेन्द्र सिंह ठाकुर 9685280980

भोपाल– कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी गांधी नगर मंडल वार्ड क्रमांक 2 में विशेष अभियान चलाकर कैलाश नगर में 300 से अधिक नागरिकों को टीके लगवाए गए!

जिसमें हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा वार्ड क्रमांक 2 सीटीओ कैलाश नगर में 2 दिन पूर्व से विशेष अभियान चलाया गया! विधायक जी ने टीकाकरण के बाद उन सभी लोगों को गुलाब का फूल भगवा रंग का गमछा और मास्क वितरण कर अधिक से अधिक मात्रा मैं टीकाकरण करवाने के लिए प्रोत्साहित किया साथ ही यह आग्रह किया कि खुद भी टीका लगवाए और पड़ोसियों को भी लगवाने के लिए प्रोत्साहित करें!

सभी लोगों को टीकाकरण अभियान से जुड़ने के लिए घर घर जाकर कार्यकर्ताओं के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराए गए! विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कोई भी नागरिक कोविड-19 vaccine से वंचित ना रहे एवं लोगों में जो भ्रांतियां हैं उनको समझाइश देकर अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों तक पहुंचा जाए और टीका अभियान से जोड़ा जाए!

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महामंत्री राधे महाराज ने बताया की विधायक रामेश्वर शर्मा के निर्देश पर विगत 2 दिन से कैलाश नगर सीटीओ क्षेत्र में नागरिकों तक अधिक से अधिक मात्रा में पहुंच कर टीकाकरण अभियान से जोड़ने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें 45 से 60 वर्ष की उम्र के बीच के जो भी नागरिक हैं उनको टीका लगवाया गया! साथ ही यह स्पष्ट किया कि जब तक प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण नहीं हो जाता यह अभियान जारी रहेगा!

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष योगेश वासवानी, पूर्व पार्षद कृष्ण मोहन सोनी, पृथ्वीराज त्रिवेदी, श्रीमती कुसुम चतुर्वेदी, महावीर सींह पंकज साहू, केटी कन्नन, धीरज बाजपेई, रुपेश लोधी, तेज प्रताप उपाध्याय, रवि मीणा, अनीश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *