बैरागढ़- भोपाल की गांधी नगर थाना क्षेत्र में मिली अज्ञात महिला लाश के मामले में पुलिस ने किया खुलासा महिला का पति ही निकला हत्यारा।

सुरेन्द्र सिंह ठाकुर 9685280980

बैरागढ़– भोपाल में पुलिस ने अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है भोपाल में पत्थर से सिर कुचलकर 24 साल की महिला की हत्या उसी के 26 साल के पति सोनू अहिरवार ने की थी। आरोपी ने हत्या के पहले प्यार भरी बातें कर उसे शराब पिलाई। फिर उसका मोबाइल फोन लेकर पीछे से कनपटी पर पत्थर मारा। पत्नी के पत्थरों पर गिरने के बाद उसके बाल पकड़कर उसकी सांसें थमने तक पत्थर से मारता रहा। पति ने उसकी बेरहमी से पिटाई भी की थी।पुलिस ने अंधे कत्ल का करीब 72 घंटे की मेहनत के बाद खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को उसकी पत्नी का किसी दूसरे से बात करना पसंद नहीं था। उसने चरित्र संदेह के चलते हत्या करने की बात कबूल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *