सुरेन्द्र सिंह ठाकुर 9685280980
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी संत नगर मंडल द्वारा अयोध्या धाम भगवान श्री रामचंद्र मंदिर में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले भारत देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर आतिशबाजी एवं मुंह मीठा कराया कराया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक रामेश्वर शर्मा उपस्थित रहे। संत नगर चौराहे पर आतिशबाजी कर मिठाई वितरण की गई एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर संत नगर मंडल अध्यक्ष कमल विधानी, जिला उपाध्यक्ष राम बंसल, जिला उपाध्यक्ष राहुल राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदू भैया, किशन अच्छानी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।