भोपाल: गाजे बाजे के साथ फंदा से राम बारात पहुंची जनकपुरी खजुरी, श्री राम के साथ ब्याही जनक नंदनी।

सुरेन्द्र सिंह ठाकुर 9685280980

भोपाल– शनिवार रात फंदा से खजूरी धूमधाम से श्रीराम बारात निकली तो भगवान श्रीराम के जयघोष से आकाश गूंज उठा। प्रभु श्रीराम व झांकियों को देखने के लिए दर्शकों का सैलाब टूट पड़ा। जनता में अपार उत्साह था। शनिवार को बारात जनक पूरी खजूरी सड़क पहुंची। इस दौरान हजारों भक्तों ने भगवान श्री राम और अन्य स्वरूपों के दर्शन किए। 

फंदा स्थित श्री राम मंदिर में चल रही श्री राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व श्री राम जानकी विवाह का आयोजन किया गया था जहां राम जानकी विवाह की सभी रस्में निभाई गयी। पूरे गांव को जनकपुरी की तरह सजाया गया था जहां गांव की महिलाओं ने घर के बाहर रंगोलियां बनाई और घरों को सजाया। यहां 7 दिन पूर्व माता जानकी को खजुरी जनकपुरी लाया गया था जहां उनका आतिथ्य स्वीकारते हुए राजा जनक ने पूरी रस्म और रिवाजों के साथ माता जानकी का विवाह भगवान राम के साथ संपन्न कराया। इस विवाह कार्यक्रम में 40 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। वहीं फंदा से 10 हजार से अधिक लोग श्री राम के बाराती बनकर जनकपुरी पहुंचे थे।

शनिवार शाम फंदा स्थित राम जानकी मंदिर से बारात भगवान श्रीराम के मूर्ति स्वरूप को रथ पर सवार कर गाजे बाजे के साथ विभिन्न झांकियों के साथ खजूरी सड़क जनकपुरी को रवाना हुई इस बारात में हजारों की संख्या में भक्त नाचते झूमते खजुरी पहुंचे। रास्ते में चोक चौराहों पर जगह जगह बारात का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *