बैरागढ़: करीब दो सौ बच्चों को शिक्षा देकर अध्यन सामग्री उपलब्ध करवा रही संस्था, लाॅकडाउन में सम्यक संस्था गरीब परिवारों को करवा रही राशन का भी वितरण।

बैैैरागढ़– जहां प्रदेश सरकार सर्व शिक्षा अभियान, स्कूल चले अभियान जैसे अभियान चलाकर बच्चों को शिक्षित करने का काम कर रही है वहीं इसमें सामाजिक संस्थाएं भी आगे आकर झुग्गी बस्ती के बच्चों को शिक्षा देने और उन्हें अध्यन सामग्री देने का काम कर रही है। राजधानी भोपाल में पिछले चार सालों से काम कर रही संस्था सम्यक शिक्षण एवं जन कल्याण समिति के लोग मिलकर ऐसे झुग्गी बस्ती के बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं जो अत्यंत गरीब है। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण गौरखेडे के अनुसार उनका केवल एक ही लक्ष्य है कि गरीब परिवारों के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करना, इसलिए उनके द्वारा राजधानी के सात झुग्गी बस्तियों में निःशुल्क क्लासेज चलाई जा रही हैं जिसमें करीब दो सौ बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे है इनके किताबों सहित सभी जरूरी अध्ययन सामग्री का खर्च संस्था ही वहन कर रही है।


गरीबों को भोजन सामग्री का भी कर रहे वितरण

संस्था द्वारा इस लाॅकडाउन के दौरान 250 परिवारों को पका हुआ भोजन एवं कच्ची खाद्य सामग्री प्रदान की है। विगत दो वर्षो से लॉकडाउन के समय में राजधानी भोपाल के कई झुग्गी बस्तियों में लोगों को एक-एक महीने का राशन उपलब्ध करवाया है। साथ ही संस्था ने पिछले साल लॉकडाउन में 60,000 गरीब लोगों को राशन का वितरण किया। इसके अलावा दो वर्षो में ठंड के समय में संस्था ने 1500 लोगों को कंबल, स्वेटर के साथ राशन भी दान कर चुके हैं। इस पूरे कार्य में रागिनी मीणा, सुधा, करुणा, सुनीता परिहार, सुभाष वकोडे एवं नीलेश हेरोड सभी योगदान दे रहे है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *