सुरेन्द्र सिंह ठाकुर 9685280980
बैरागढ़: महाशिवरात्रि पर सैनिक कॉलोनी नुक्कड़ वाली माता मंदिर में, निशुल्क कालसर्प दोष और पितृ दोष निवारण किया जाएगा। विद्वान ब्राह्मणों द्वारा भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। जो भक्त उज्जैन नासिक नहीं जा सकते हैं, उनके लिए आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने, निशुल्क पूजन आयोजन रखा गया है। आज नुक्कड़ वाली माता मंदिर पर, निमंत्रण कार्ड का विमोचन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष, कैलाश मिश्रा, कार्यक्रम के अध्यक्ष विष्णु विश्वकर्मा ने, निमंत्रण का विमोचन किया गया। पंडित रवि पटेरिया ने कहा की, सभी भक्त आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म का लाभ उठाएं।