बैरागढ़: महाविद्यालय की एन.सी.सी. कैडेट्स ने दिया स्वच्छता अभियान का संदेश।

सुरेन्द्र सिंह ठाकुर 9685280980

बैैैरागढ़– संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय की एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत एक दिवसीय स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की एन.सी.सी. कैडेट्स को 1 एम.पी. नेवल युनिट, भोपाल द्वारा सोशल सर्विस एंड कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत् इस आयोजन हेतु नामांकित किया गया था। महाविद्यालय के निदेशक हीरो ज्ञानचंदानी ने एन.सी.सी. कैडेट्स के इस प्रयास की सराहना की एवं भविष्य में भी सामाजिक सरोकार से जुडे़ इस प्रकार के आयोजन की बात कही। 
महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. डालिमा पारवानी ने विषेष रूप से उपस्थित होकर समस्त एन.सी.सी. कैडेट्स का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए। क्लीन इंडिया – ग्रीन इंडिया, यही हमारा ड्रीम इंडिया, स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत का संदेश देकर समस्त कैडेट्स ने महाविद्यालय के आसपास के क्षेत्रों में स्वयं सफाई कर अन्य लोगों को भी स्वच्छता हेतु प्रेरित किया। एन.सी.सी. कैडेट्स ने इस गतिविधि का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य लोगों के साथ भी साझा किया, ताकि सभी इससे लाभान्वित होकर स्वच्छता अभियान का अनुसरण करें एवं अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *