बैरागढ़: बीजेपी आई टी सेल प्रभारी हर्षित दुबे हुए सम्मानित, विधायक रामेश्वर शर्मा ने मोबाइल फोन देकर किया सम्मानित।

सुरेन्द्र सिंह ठाकुर 9685280980

बैरागढ़– संत नगर मंडल के आई टी सेल प्रभारी हर्षित दुबे को विधायक रामेश्वर शर्मा ने युवा सदन में होने वाली बैठक में मोबाइल फोन देकर सम्मानित किया विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मतदान केंद्र पर 450 सौ से अधिक लोगों की मतदाता कार्ड एवं मतदान केंद्र की समस्या को हल किया है। यही भाजपा के कार्यकर्ता की खूबी है कि वह जनता की छोटी सी छोटी समस्या को अपनी समस्या समझ कर उसका निदान करते हैं।

कार्यक्रम मैं हर्षित दुबे ने बताया कि यह समस्या 25 वर्षों से निवासियों को परेशान कर रही थी। विधायक जी की मदद से इस समस्या का निधन हुआ है। मैं विधायक जी को दिल से धन्यवाद देता हूं इस अवसर पर हुजूर विधानसभा के संत नगर मंडल अध्यक्ष कमल विधानी सहित सभी मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता युवा सदन मैं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *