बैरागढ़: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी के ऊपर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी कार्यकर्ता, किया उग्र विरोध प्रदर्शन।

सुरेन्द्र सिंह ठाकुर 9685280980

बैरागढ़- आज संत हिरदाराम नगर से चंचल चौराहे पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजेंद्र मंडलोई के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने सड़कों पर उतर कर उग्र विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज पुलिस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ऊपर की गई बर्बरता के विरोध में सड़कों पर उतर कर अपना विरोध प्रदर्शित किया एवं तत्काल दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की साथ ही कहा कि शासकीय भूमि पर से आरएसएस से संबंधित संस्था का कब्जा हटाया जाए।

राजेंद्र मंडलोई ने बताया आज की घटना सरेआम लोकतंत्र की हत्या है आज जिस तरीके से पूर्व मुख्यमंत्री के ऊपर राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्यवाही की गई है हम सभी कांग्रेस जन उसका कड़ा विरोध करते हैं और चेतावनी देते हैं कि अगर जल्द हमारी मांगे नहीं मानी गई पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पुतले फूंके जाएंगे।

मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने बताया की राजधानी की जमीन बेशकीमती है जिसको एक रुपए मूल्य पर आरएसएस समर्थन एनजीओ को शिवराज मामा द्वारा दी जा रही है जिससे वहां की हरियाली नष्ट हो जाएगी हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं अगर वहां आर एस एस की कोई भी शाखा या कार्यालय बनाया जाता है तो उसको हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़ दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष नानक चंदनानी, पूर्व पार्षद, अशोक मारण, त्रिलोक दीपाणीं, लीलाधार पवार, माधु चंदवानी, आनंद साबधानी, तुलसी जोतवानी, घनशयाम लालवानी, राम वेखवाणी, जितेश खानचंदानी, दसरथ राजपूत सोहन मेवाड़ा जीतू बलुआ किशोर सधवानी, कय्यूम खान, राम भरोसे, भगवनिया, सुरेश सिंगरौली, विष्णु मारण, सतीश यादव, हरीश वलेचा, विनोद राय, महेश गुरबाणी, प्रकाश विधानी, हरीश मेहरचंदानी, आत्माराम सूर्यवंशी, अजित फहुलवानी, अनिल, शान्तनु निकम, टेकचंदानी, राजू वर्मा, राजेश लिनानी, कादिर वासवानी, विनोद राजपूत, संजय ठाकुर, अंकित नागर, आदी सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्तिथि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *