बैरागढ़- संस्कार विद्यालय के मेघावी एवं प्रतिभावान विद्यार्थी हुए पुरस्कृत, राम बंसल ने बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल को दिया प्रोजक्टर।

सुरेन्द्र सिंह ठाकुर 9685280980

बैरागढ़– संस्कार विद्यालय के सत्र 2019-20 में वार्षिक परीक्षा में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय स्तर पर हाई स्कूल में प्रथम स्थान पर संदीप सेन,  द्वितीय स्थान पर नीरज वीधानी, तृतीय स्थान पर साक्षी खत्री रही थी। हायर सेकण्डरी में वाणिज्य संकाय में डिम्पी मोतियानी ने जिला स्तर पर तथा विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही विद्यालय स्तर पर साक्षी वीधानी द्वितीय स्थान पर रही और तृतीय स्थान पर स्तुति जैन रही। वही विज्ञान संकाय में मुस्कान कहार, हर्षित दुबे, गौरव सिंह ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें मुख्य अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम बंसल, संस्था के अध्यक्ष सुशील वासवानी, उपाध्यक्ष सुरेश राजपाल, सचिव बसंत चेलानी, कोषाध्यक्ष चन्दर नागदेव, शिक्षाविद् विष्णु गेहानी सहित कई उपस्थित थे। राम बंसल ने इस अवसर पर स्कूल में प्रोजेक्टर दिया और कहा कि फालतू खर्च न करके विद्यालय के काम आए ऐसा कुछ करने का सोचा और विद्यालय में प्रोजेक्टर दिया। ताकि विद्यालय के विद्यार्थी आज के आधुनिक युग के हिसाब से पढ़ाई कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *