बैरागढ़: संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय में अंतर्राष्टीय महिला दिवस का आयोजन।

सुरेन्द्र सिंह ठाकुर 9685280980

बैरागढ़– संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेशनल कैडट कोर के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। यह दिवस विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्ध्यिों के उपलक्ष्य में उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम महिला नेतृत्व-कोविड 19 की दुनिया में एक समान भविष्य रखी गई है। इस अवसर पर महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए एवं महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा कोरोना काल में जीवन एवं माँ विषय पर रोल प्ले किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश की प्रथम महिला पर्वतारोही मेघा परमार उपस्थित थी।

महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. डालिमा पारवानी ने कहा कि महिलाएं अपने परस्पर संबंध अटूट बनाकर अपने आपसी संबंध में सद्भाव बनाये रखें। जीवन में चुनौतियों का सामना करना सीखें। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष हीरो ज्ञानचंदानी ने कहा कि संत हिरदाराम साहिब ने पूर्व वर्षों में ही कन्या शिक्षा को महत्व देते हुए महिला सशक्तिकरण का ध्येय पूर्ण कर लिया था। मेघा परमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन की प्रत्येक विपरीत परिस्थिति हमें महत्वपूर्ण शिक्षा देकर जाती है। सफलता कभी भी व्यक्ति विशेष की नहीं होती, उसके पीछे बहुत सारे अच्छे व्यक्तियों को साथ होता है। विद्यार्थियों को समय का महत्व समझना चाहिए। स्वयं को स्थापित करें तथा सदैव सकारात्मक रहें। यदि मन में दृढ़ इच्छाशक्ति है तो आप सब कुछ कर सकते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को सपने पूरे करने की बेचैनी बनी रहनी चाहिए। महिलाओं का मूल्यांकन उनकी खूबसूरती से नहीं वरन् मन की स्वच्छता तथा प्रसन्नता से होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *