बैरागढ़- बढ़ती महंगाई के खिलाफ कॉंग्रेस का पैदल मार्च आज।

सुरेन्द्र सिंह ठाकुर 9685280980

बैरागढ़– लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ अब कॉंग्रेस ने बिगुल फूंकने की तैयारी कर ली है जहां प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने 20 फरवरी को आधे दिन का प्रदेश व्यापी बंद की घोषणा की है वहीं आज संतनगर कॉंग्रेस इकाई बढ़ती महंगाई के खिलाफ पैदल मार्च करेगी।

संत हिरदाराम नगर ब्लॉक अध्यक्ष नानक चंदनानी ने बताया कि देश में लगातार बङ रही मंहगाई और केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी आज शाम 5:15 बजे शहिद हेमू कालाणी की प्रतिमा से कालका चौराहे तक पैदल मार्च करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *