बैरागढ़: अवैध कॉलोनी काटने वाले चढ़ा रहे पेड़ों की बली। नगर निगम टीम ने जप्त किये सात कटे पेड़।

सुरेन्द्र सिंह ठाकुर 9685280980

बैरागढ़– प्रदेश में जहां एक और अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई कर प्रदेश के मुखिया अपनी और अपने अधिकारियों की तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे है तो दूसरी ओर पेड़ लगाकर पेड़ लगाने का संदेश दे रहे हैं लेकिन वहीं भोपाल नगर निगम क्षेत्र के ही बैरागढ़ के आसपास कट रही अवैध कॉलोनियों में बिल्डरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि बिल्डर न सिर्फ नगर निगम क्षेत्र में कृषि भूमि पर बिना टीएनसीपी परमिशन के अवैध रूप से कॉलोनियां काट रहे हैं बल्कि यहां उगे हरे भरे वृक्षों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। कोलूखेड़ी के पास रॉयल टाउन कॉलोनी में बिल्डर ने 7 हरे भरे पेड़ों की बलि चढ़ा दी। जिस जगज पेड़ काटे गए है वहां 70 से अधिक जिंदा पेड़ अब भी खड़े हैं।

सूचना मिलने पर नगर निगम उद्यान अधिकारी ने पर्यवेक्षक को निरीक्षण करने के निर्देश दिए जिसके बाद मौके पर पहुंचे पर्यवेक्षक ने बिल्डर से फोन कर पेड़ काटने की परमिशन के सम्बंध में जानकारी मांगी तो बिल्डर ने पेड़ काटने की जानकारी होने से ही इनकार कर दिया जिसके बाद पर्यवेक्षक ने कटे हुए पेड़ों को जप्त कर पंचनामा बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। लेकिन इस सब पर सवाल उठता है कि जब अवैध कॉलोनियों के काटने पर रोक लगाई जा रही है और लगातार कार्रवाई की जा रही है तो फिर नगर निगम क्षेत्र में अवैध कॉलोनिया किसके संरक्षण में काटी जा रही हैं? बैरागढ़ और उसके आसपास अभी तक किसी भी कॉलोनी, बिल्डर या कॉलोनाइजर पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं कि गयी है? क्या प्रसाशन द्वारा की जा रही कार्रवाई सिर्फ दिखावा है? अगर नहीं तो इन बिल्डरों को किन अधिकारियों, कर्मचारियों और नेताओं द्वारा बचाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *