भोपाल: हाकम सिंह गुर्जर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की हिंदी सलाहकार समिति में सदस्य मनोनीत।

भोपाल– राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी हाकम सिंह गुर्जर को संस्कृति मंत्रालय भारत सरकंार की हिंदी सलाहकार समिति में सदस्य मनोनीत किया गया है। मूलत: होशंगाबाद जिले की बाबई तहसील तालकेसली निवासी हाकम सिंह गुर्जर लंबे समय से भोपाल में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाले पत्रकार हाकम सिंह गुर्जर ने संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की हिंदी सलाहकार समिति में सदस्य बनाए जाने पर केंद्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, केंद्रीय संस्कृति मंत्री केन्द्रीय मंत्री  किशन रेड्डी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री एवं नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल का आभार व्यक्त किया है।


भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, पूर्व मंत्री एंदल सिंह कंसाना, नारायण पटेल विधायक,  पूर्व  विधायक जोधाराम जुर्गर, पूर्व पार्षद बलवीर यादव, एडवोकेड धर्मेंद वाधवानी, मनोहर बैंकर, राजा भैया पटेल, भरत पटेल, नानक राउत,  जगदीश यादव, जालम सिंह पटेल (सोडरा), सौरभ पालीवाल, आशीष चौधरी, सुनील राजपूत, रिंकू राजपूत आदि ने हाकम सिंह गुर्जर को इस नये दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *