सुरेन्द्र सिंह ठाकुर 9685280980
बैरागढ़– बैरागढ़ के चंचल चौराहे स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने बैरागढ़ ब्लॉक कॉंग्रेस लंबे समय से झंडावंदन का कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है जिसमें कॉंग्रेस के बड़े नेता आकर के सम्मिलित होते हैं और झंडा फहराते हैं कॉंग्रेस के एक कार्यकर्ता ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी झंडा फहराया जाना था जिसमें कॉंग्रेस के जिला स्तर के नेता शामिल होने वाले थे।
लेकिन जिस समय कॉंग्रेसी झंडावंदन की तैयारी कर रहे थे तभी वहां से गुजर रहे बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा को कुछ कॉंग्रेसी पदाधिकारियों ने झंडा फहराने के लिए आमंत्रित कर लिया। जिसके बाद विधायक रामेश्वर शर्मा ने कोंग्रेसियों के साथ मिलकर न सिर्फ झंडा वंदन किया वल्कि राष्ट्रगान भी गाया यह पहला मौका था जब कॉंग्रेस और बीजेपी ने मिलकर झंडावंदन किया हो और एक साथ एक आवाज में राष्ट्रगान गाया हो लेकिन राजनीतिक और विचारधारा विरोधी रामेश्वर शर्मा का यूं अचानक झंडा वंदन में शामिल होना कई कॉंग्रेसी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं को जरा भी पसंद नहीं आ रहा है शायद इसी लिए मामला पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तक पहुंच गया है।
कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व पार्षद अशोक मारण का कहना है कि झंडा वंदन देश की आजादी का पर्व है जिसमे कोई भी शामिल हो सकता है झंडा वंदन की तैयारी थी विधायक रामेश्वर शर्मा जनप्रतिनिधि हैं अनदेखा करके अगर वो चले जाते तो राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होता। वहीं कॉंग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नानक चंदनानी ने भी कहा कि झंडावंदन कार्यक्रम में कोई भी शामिल हो सकता है यह पार्टी का कार्यक्रम नहीं था।