सुरेन्द्र सिंह ठाकुर 9685280980
बैरागढ़– पुरुषोत्तम बबलू शर्मा को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया। पुरषोत्तम शर्मा को महामंत्री बनाये जाने के बाद शर्मा समर्थकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके घर जाकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

भारतीय जनता पार्टी पूर्व जिला उपाध्यक्ष कोमल सिंह मीना ने भी पुरषोत्तम बबलू शर्मा के घर जाकर उन्हें बधाई दी कोमल मीना ने कहा कि पुरषोत्तम बबलू शर्मा का पार्टी के प्रति समर्पण देखते हुए ही उन्हें यह जिम्मेदारी दी गयी है। उनको किसान मोर्चा में महत्वपूर्ण पद मिलने से किसान मोर्चा और मजबूत होगा। वह इस जिम्मेदारी को बहुत अच्छे से निभाएंगे। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। कोमल मीना के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण शर्मा को शुभकामनाएं देने पहुंचे।