बैरागढ़: नुक्कड वाली माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व, नि:शुल्क कालसर्प दोष और पितृ दोष निवारण।

सुरेन्द्र सिंह ठाकुर 9685280980

बैरागढ़: महाशिवरात्रि पर्व सैनिक कॉलोनी नुक्कड़ वाली माता मंदिर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया यहां निशुल्क कालसर्प दोष और पितृ दोष निवारण भी किया गया। विद्वान ब्राह्मणों द्वारा भगवान शिव का अभिषेक किया गया। इस कार्यक्रम में कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा मुख्य अतिथी के रूप में सम्मिलित हुए। पंडित रवि पटेरिया ने बताया कि जो भक्त उज्जैन नासिक नहीं जा सकते हैं, उनके लिए आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने, निशुल्क पूजन आयोजन रखा गया था। जिसमे बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर पूजन का लाभ लिया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष विष्णु विश्वकर्मा ने बताया कि हर साल नुक्कड़वाली माता मंदिर पर यह कार्यक्रम होता है जिसमे निःशुल्क काल सर्प दोष और पितृ दोष का निवारण किया जाता है जिसमे पंडित रवि पटेरिया जी का विशेष योगदान होता है। आज बाबा महाकाल का अभिषेक किया गया है जिसमे धूमधाम से बाबा महाकाल की आरती पूजन और अभिषेक किया गया है साथ ही यह प्रार्थना की गई है कि देश मे माता बहने सुरक्षित रहें और सभी सुख समृद्धि के साथ खुशहाल रहे।

कार्यक्रम के संरक्षक विशाल पुरोहित ने कहा कि नुक्कड़वाली माता मंदिर सहित समूचे संत नगर में महाशिवरात्रि पर्व बढ़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है आज नुक्कड़वाली माता मंदिर पर अभिषेक किया गया उन्होंने सभी सनातन धर्मियों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी और बाबा महाकाल से सभी के मंगल की कामना की।

अभिषेक कार्यक्रम में एएसपी दिनेश कौशल, बैरागढ़ टीआई शिवपाल सिंह कुशवाह शामिल हुए और अभिषेक कर पूजन किया वहीं पूर्व बैरागढ़ टीआई सुधीर अरजरिया भी अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और अभिषेक कर भोले बाबा की आरती की और सभी की शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *