भोपाल- संत हिरदाराम पत्रकार संघ के स्थापना दिवस पर कैलेंडर, बुकलेट का विमोचन, संघ ने शहर की पांच विभूतियों को विश्ष्टि सेवा सम्मान से किया सम्मानित।

-सुरेन्द्र सिंह ठाकुर 9685280980

भोपाल– संत हिरदाराम पत्रकार संघ का स्थापना दिवस का कार्यक्रम रविवार को संस्कार स्कूल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा उपस्थित थे। विधायक रामेश्वर शर्मा ने संघ के वार्षिक कैलेंडर और बुकलेट का विमोचन भी किया गया। वहीं पांच विभूतियों को भी सम्मानित किया जिसमें शिक्षा जगत से शिक्षाविद् विष्णु गेहानी, आनंद सबधानी, समाजसेवी बसंत चेलानी, संघ के संस्थापक ब्रजेश शर्मा, संस्थापक अध्यक्ष कमल मनसुखानी, अंकित श्रीवास्तव को विश्ष्टि सेवा सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में महापौर मालती राय ने संघ के स्थापना दिवस और कैलेंडर व बुकलेट विमोचन कार्यक्रम की शुभकामनाएं देते हुए संघ के सेवा व रचनात्मक कार्यो की भूरि-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संघ ऐसे ही आगे बढ़ता रहे। हम संघ के साथ है और जब भी जरूरत पड़ेगी हम पूरा सहयोग करेंगे।

वहीं विधायक रामेश्वर शर्मा ने स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सबसे महत्वपूर्ण और अच्छी बात है कि संत हिरदाराम नगर की पत्रकारिता सबसे ज्यादा सक्रिय है। संत हिरदाराम नगर से खबरों को विशेष स्थान दिया जाता है यहां के पत्रकारों की टीम जागरूक भी है और समाचार के लिए श्रम भी करती है। खोजी पत्रकारिता भी हम कह सकते है वो निरंतर प्रयास करते रहते है।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील वासवानी, एमआईसी सदस्य राजेश हिंगोरानी, जिला उपाध्यक्ष राम बंसल, पार्षद अशोक मारण, गांधी नगर मण्डल अध्यक्ष राजू मीणा, संत हिरदाराम नगर मण्डल अध्यक्ष मनीष बागवानी, कपड़ा संघ के पूर्व अध्यक्ष वासुदेव वाधवानी, हीरो हिन्दू, पंडित रवि पटेरिया, सूरज नामदेव, रघुवीर चैबे, शिव मिश्रा, सुमित आहूजा सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

https://www.instagram.com/reel/DD42pI2NOmI/?igsh=ODg1Z3h0amJuMWEx

संघ के पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

इस अवसर पर मागदर्शक मण्डल से संस्थापक ब्रजेश शर्मा, संरक्षक बसंत चेलानी, मुख्य सलाहकार सुरेश जसवानी, संस्थापक अध्यक्ष कमल मनसुखानी, सलाहकार एवं पूर्व अध्यक्ष भागीरथ राठौर, संघ के अध्यक्ष संदीप पाठक, महासचिव विवेक शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा, दीनानाथ पटेल, अंकित श्रीवास्तव, नरेश वासवानी, सह सचिव सुरेन्द्र ठाकुर, सह कोषाध्यक्ष रवि शर्मा, मीडिया प्रभारी कमलेश वरलानी, आडीटर अजय चैकसे, रवि नाथानी, आमिर खान, सदस्य हरीश तीर्थानी, संजू आहूजा, अनुपम राय, गोलू मेहर, गोलू रायकवार, हर्ष कुशवाह, मनीष शर्मा सहित कई उपस्थित थे।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *