सुरेन्द्र सिंह ठाकुर 9685280980
भोपाल– भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान भोपाल एवं सोलिडेरीडाड संस्था के तत्वाधान में विश्व मृदा दिवस (5 दिसम्बर) के उपलक्ष्य में विश्व मृदा सप्ताह का आयोजन।
वोडाफोन आइडिया फाउंडेशन एवं सोलिडेरीडाड संस्था के माध्यम से भोपाल जिले के बरखेडा सालम में स्मार्ट एग्री कार्यक्रम के तहत विश्व मृदा सप्ताह पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ग्राम के सरपंच नरेश मालवीय जी और सचिव महेश मेवाड़ा एवं सोलिडेरीडाड संस्था से कृषि विशेषज्ञ श्री धर्मेंद्र पुरबिया, श्रीराम मेवाड़ा एवं किसान उपस्थित हुए।
कृषि विशेषज्ञ धर्मेंद्र पुरबिया द्वारा इस वर्ष मृदा दिवस का थीम “मिट्टी की देखभाल,मापन, निगरानी एवं प्रबंधन करना” बताते हुए। उद्देश्य एवं संसाधनों के टिकाऊ प्रबंधन पर चर्चा की गई। मृदा की सुरक्षा,संरक्षण एवं उर्वरा शक्ति को किस प्रकार बढ़ाया जाए, ट्राइकोडर्मा एवं बायोचार जैविक उत्पाद का उपयोग एवं संतुलित मात्रा में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई। फसल विविधीकरण, मृदा में कार्बन की मात्रा को बढ़ाना, एकीकृत पशुधन, जैविक खेती एवं पुनर्योजी खेती के लाभ एवं सिद्धांत के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। स्मार्ट एग्री कार्यक्रम एवं स्मार्ट एग्री हब से मिलने वाली सर्विस एवं लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। किस प्रकार किसान अपनी समस्याओं का समाधान कृषि विशेषज्ञ से सलाह लेकर कर सकते हैं।
श्री राम मेवाड़ा के द्वारा वर्मी काम्पोस्ट , फसलचक्र, अंतर्वत्ति फसलों के बारे में एवं पराली ना जलाने एवं खेती में जैविक उत्पादों के उपयोग पर चर्चा की गई।
राधा सिलावट द्वारा पोषण संबंधी जानकारी देते हुए हमारे दैनिक आहार में सोयाबीन की प्रोसेसिंग कर सोयाबीन को आहार में शामिल करने एवं पोषण वाटिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। एवं लीड किसानों द्वारा अपनाई जा रही पुनर्रयोजी खेती एवं जैविक खेती को लेकर अपने अनुभव साझा किए गए। सॉलिडरिडाड संस्था के द्वारा चलाए जा रहे स्मार्ट एग्री प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए संस्था के द्वारा ग्राम बरखेडा सालम में कई प्रकार के कृषि हितेषी कार्य किये जा रहे हैं जिसके लिए ग्राम पंचायत बरखेडा सालम द्वारा सॉलिडरिडाड संस्था का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया गया।