सुरेन्द्र सिंह ठाकुर 9685280980
भोपाल: वोडाफोन आइडिया फाउंडेशन एवं सोलिडेरीडाड संस्था के माध्यम से भोपाल जिले के मुंडला में स्मार्ट एग्री कार्यक्रम के तहत विश्व मृदा सप्ताह पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोलिडेरीडाड संस्था से महेंद्र वर्मा फील्ड एसोसिएट, योगेश त्यागी एवं सरपंच श्री रूप सिंह जी एवं ग्राम मुंडला, देहरिया कला कल्याणपुर के किसान उपस्थित हुए।
महेंद्र वर्मा जी द्वारा, मृदा संरक्षण,vफसल चक्र, अंतर्वत्ति फसल, संतुलित मात्रा में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग, पराली ना जलाने पर एवं खेती में जैविक विधियां अपनाने पर चर्चा की गई। महेंद्र वर्मा फील्ड एसोसिएट द्वारा इस वर्ष मृदा दिवस का थीम “मिट्टी की देखभाल, मापन, निगरानी करना एवं प्रबंधन करना” बताते हुए। उद्देश्य मृदा स्वास्थ्य के महत्व पर ध्यान केंद्रित करना एवं मृदा संसाधनों के टिकाऊ प्रबंधन पर चर्चा की गई। रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशक दवाइयों के अत्यधिक उपयोग के कारण मिट्टी की उर्वरा शक्ति नष्ट हो रही है। मृदा की सुरक्षा, संरक्षण एवं उर्वरा शक्ति को किस प्रकार बढ़ाया जाए, पर चर्चा की गई। जैसे कम से कम जुताई,मृदा संरक्षण,फसल विविधीकरण, मृदा में कार्बन की मात्रा को बढ़ाना, एकीकृत पशुधन, जैविक खेती एवं पुनर्योजी खेती के बीच अंतर बताते हुए पुनर्योजी खेती के लाभ एवं सिद्धांत के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। स्मार्ट एग्री कार्यक्रम एवं स्मार्ट एग्री हब से मिलने वाली सर्विस एवं लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। किस प्रकार किसान अपनी समस्याओं का समाधान कृषि विशेषज्ञ से सलाह लेकर कर सकते है। महेंद्र जी द्वारा प्रतिष्ठा किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत स्थापित ट्राइकोडर्मा एवं बायोचार यूनिट के बारे में जानकारी देते हुए फसलों में इनके उपयोग से लाभ उपयोग की विधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। एवं लीड किसानों द्वारा अपनाई जा रही पुनर्रयोजी खेती एवं जैविक खेती को लेकर अपने अनुभव साझा किए गए। ग्राम मुंडला के सरपंच श्री रूप सिंह वर्मा जी के द्वारा सॉलिडरिडाड संस्था के द्वारा चलाए जा रहे स्मार्ट एग्री प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए संस्था के द्वारा ग्राम मुंडला में कई प्रकार के कृषि हितेषी कार्य किये जा रहे हैं जिसके लिए ग्राम पंचायत मुंडला सॉलिडरिडाड संस्था का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करती है।