भोपाल- पंचर व्यवस्था , लाचार जनता, भोपाल में घायलों को लेने पहुंची पंचर 108, गोद मे उठाकर ग्रामीणों ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल।

भोपाल- सड़क किनारे खड़ा 108 वाहन, किसी घायल को हाथों में तो किसी को स्ट्रेचर से, उठाकर सड़क पार करते, और निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाते ग्रामीणों की ये तस्वीरें कहीं किसी सुदूर ग्रामीण अंचल की नहीं बल्कि राजधानी भोपाल के खजूरी सड़क की है। जहां एक्सीडेंट के 20 मिनिट बाद 108 पहुंची, घायलों को 108 में लेटाया गया, लेकिन तभी 108 वाहन का पहिंया पंचर देख घायलों को दोबारा वाहन से बहार निकाल कर निजी वाहन बुलवाकर अस्पताल पहुंचाया गया।

https://www.instagram.com/share/reel/BAARveqB4i

एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति के लिए जहां शुरुआती पहला घंटा महत्वपूर्ण होता है शायद इसी वजह से जगह जगह 108 की व्यवस्था भी की गई है ताकि इमरजेंसी में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके लेकिन जब व्यवस्था ही पंचर होगी तो घायलों को समय पर इलाज क्या ही मिलेगा। आपको बता दें बुधवार को दोपहर करीब दो बजे खजूरी सड़क में यूनियन बैंक के पास बाइक सवारों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिसके बाद गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 को बुलाया गया लेकिन मोके पर पहुंची 108 पंचर थी जिसके बाद घायलों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *