पंचायती राज के अंतर्गत मिले हैं अधिकारों की किसानों को दी जानकारी।
संत हिरदाराम नगर
वोडाफोन आइडिया फाउंडेशन एवं सोलिडरीडॉड संस्था के द्वारा चलाए जा रहे स्मार्ट एग्री प्रोजेक्ट के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुंडला में पंचायती राज दिवस मनाया गया।
पंचायतीराज दिवस के उपलक्ष में सॉलिडरीडाड संस्था के द्वारा किसानों को पंचायती राज दिवस क्यों मनाया जाता है एवं पंचायत को पंचायतराज के अंतर्गत कौन-कौन से अधिकार प्राप्त है जानकारी दी गई। साथ ही किसान भाइयों के साथ पुनर्योजी खेती, जल संरक्षण, मृदा संरक्षण, वन संरक्षण, पूर्णतः जैविक खेती पर चर्चा की गई। एवं ग्राम पंचायत सरपंच गांव के किसानों ने शपथ ली की वह धीरे-धीरे जैविक खेती करना प्रारंभ करेंगे एवं वन संरक्षण, जल संरक्षण, मृदा संरक्षण करेंगे। एवं ग्राम पंचायत सरपंच ने आश्वासन दिया कि हमारी ग्राम पंचायत मुंडला सॉलिडरीडाड संस्था के द्वारा किए जा रहे किसान हितेशि कार्यों के लिए पंचायत संस्था का पूर्ण सहयोग करेंगी साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देगी।
इस मौके पर सॉलिडरीडाड संस्था से महेंद्र वर्मा, प्रतिष्ठा किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड से सौरभ शर्मा, ग्राम के सरपंच रूप सिंह वर्मा, सहायक सचिव बृज मेवाड़ा, पंचायत सचिव एवं ग्राम मुंडला के किसान उपस्थित हुए।
