बैरागढ़: भारतीय किसान संघ की बैठक सम्पन्न, 8 सितंबर के धरना और ज्ञापन को लेकर बनाई योजना।

सुरेन्द्र सिंह ठाकुर 9685280980

बैरागढ़– भारतीय किसान संघ जिला भोपाल तहसील हुजूर द्वारा फंदा स्थित हरिहर मंदिर पर बैठक आयोजित की। जिसमें 8 सितंबर 2021 को भोपाल जिला मुख्यालय में होने वाले धरना प्रदर्शन और ज्ञापन को लेकर योजना बनाई गयी। जिसमें किसानों की फसल का लाभकारी मूल्य मिलें। समर्थन मुल्य पर खरिदी की व्यवस्था हो सरकार ऐसा कानून लाए व जो तीन अध्यादेश केन्द्र सरकार लाई है। इनमें संशोधन किया जाए सहित किसानों की समस्या पर चर्चा की गई।

इसके अलावा भोपाल जिले की क्षेत्रीय समस्या 2020 का बीमा किसानों के खातों में डाला जाए 2019 व 20 की राहत राशि की शेष राशि अभी तक नहीं आई आदी समस्याओं को लेकर किसान संघ सेकडो कार्यकर्ताओ के साथ आने वाली 8 सितंबर को भोपाल जिला मुख्यालय पर धरना देकर ज्ञापन सौंपेगा।

सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ कहा इस कार्यक्रम को हम एक विशाल कार्यक्रम के रुप में ‌प्रसारित करैंगे आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदरणीय अध्यक्ष वेदप्रकाश दांगी, जिला उपाध्यक्ष नर्मदा प्रसाद पठारीया, जिला युवावाहिनी सह प्रमुख लोकेश मीणा, जिला जैविक प्रमुख गुलाब सिंह मेवाड़ा, तहसील बेरसिया अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दांगी, तहसील हुजूर अध्यक्ष अखिलेश मीणा, तह. हुजूर मंत्री दीपक सिंह राठौड़, तह. कार्यकारणी सदस्य शिवराज सिंह ठाकुर , एवं भारतीय किसान संघ के  सेकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *