बैरागढ़: विशाल निरंकारी जोनल स्तरीय बाल संत समागम सम्पन्न, बाल संतों ने दी आध्यात्मिक प्रस्तुतियां

सुरेन्द्र सिंह ठाकुर 9685280980

बैरागढ़: सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज जी के आशीर्वाद एवं जोनल इंचार्ज आदरणीय अशोक जुनेजा जी के मार्गदर्शन में संत निरंकारी सत्संग भवन भोपाल में विशाल जोनल स्तरीय निरंकारी बाल संत समागम दिल्ली से पधारे विदवान प्रचारक महात्मा आदरणीय पंकज पोपली जी की पावन हुजूरी में सम्पन्न हुआ। इस संत समागम में छोटे बच्चो द्वारा आध्यात्मिक नाटकियां प्रस्तुतिया ंदी गयी जिसमे मुख्य रुप से हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा का सहारा लिया गया क्योकि निरंकारी मिशन अंतराष्ट्रीय मिशन है जहां विश्व के कोने कोने में हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी, मराठी सत्संग के माध्यम से सच का संदेश दिया जाता है। आज इस विशाल बाल संत सत्संग समागम में बच्चो द्वारा समाज को संदेश दिया गया कि रक्तदान एवं नेत्रदान करके हम पीडित मानव किस प्रकार सेवा कर सकते है। साफ सफाई अभियान चलाकर जहां एक स्वच्छ भारत का निर्माण कर सकते है। सादा शादियों का संदेश देते हुए, शादियो में अनावश्यक खर्चा न करके हमे सादगीपूर्ण शादियां करनी चाहिए का संदेश दिया गया वहीं बाल संतों द्वारा नाटक प्रस्तुत करके बताया गया कि नशा करने पर इंसान बर्बादी की ओर जाता है एवं जो नशा नहीं करते है उनके जीवन में शांति का माहौल रहता है रुहानियत एवं इंसानियत संग-संग रहकर किस प्रकार से आनंद की अनुभूति प्राप्त होती है आदि की नाटकियां प्रस्तुत की गयी।

इस अवसर पर महात्मा पंकज पोपली जी द्वारा कहा गया कि निरंकारी मिशन पूरे विश्व में बाल सत्संग चलाता है। उददेश्य केवल यही हेाता है कि बच्चे कच्ची मिटटी के समान होते है इन्हे जिस रुप में ढाला जाता है वे उसी अनुरुप में ढल जाते है। बचपन से ही इन बच्चो को आध्यात्मिक का पाठ पढाकर चरित्रवान, संस्कारवान एवं गुणवान बनाया जाता है ताकि ये जब युवा अवस्था में पहुंचे तो अपनी भूमिका को परख सके। बचपन से ही बच्चो को भक्ति, भाव एवं सेवा से जोडा जाता है। ज्ञात हो कि निरंकारी मिशन बच्चो में आध्यात्मिक गुणों के लिए जहां बाल संत समागम का आयोजन करता है वही बहनो में जागरुकता प्रदान करने के लिए महिला संत समागम एवं युवा भाई एवं बहनो के लिए युवा संत समागम के माध्यम से हर क्षेत्र में आध्यात्मिक विकास निरंकारी मिशन करता आ रहा है अगर हम समाज के क्षेत्र में देखे तो वृक्षारोपण, रक्तदान, सिलाई कढाई केन्द्र, निःशुल्क उपचार केन्द्र, प्याउ लगाना, बाढ पीडित, भूकंप पीडितों की सहायता करना, साफ सफाई अभियान चलाना एवं प्राकृतिक आपदाओ में हमेशा तत्पर रहना आदि सामाजिक कार्य निरंकारी मिशन करता आ रहा है।

दिल्ली से पधारे विदवान प्रचारक महात्मा पंकज पोपलीे जी का तहेदिल से आभार जोनल इंचार्ज आदरणीय अशोक जुनेजा जी द्वारा किया गया एवं बाल सत्संग इंचार्ज बहन अनुराधा शेषाद्री जी एवं बहन दीपा मोटवानी जी द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इस सम्पूर्ण बाल संत समागम की सुंदर व्यवस्था सेवादल के भाई बहनो द्वारा की गयी ।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *