भोपाल: स्त्री क्लीनिक ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, शहर में 4 से 8 मार्च तक चलाएंगे सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता अभियान।

सुरेन्द्र सिंह ठाकुर 9685280980

भोपाल– अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर (परिवार सेवा संस्था द्वारा संचालित) स्त्री क्लीनिक ने सर्वाइकल और स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए भोपाल शहर में 4 से 7 मार्च तक सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता अभियान चलाया जिसका समापन कार्यक्रम 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्सव के साथ क्लीनिक परिसर में किया गया। इस अभियान के तहत 30 से अधिक महिलाओं को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में क्लीनिक की इंचार्ज सोनिया ने क्लीनिक के बारे में जानकारी उपलब्ध कराते हुए यह बताया कि जानकारी के अभाव में सर्वाइकल और स्तन कैंसर खतरनाक स्थिति में पहुंच जाता है, कैंसर से बचाव के लिए प्रारंभिक पहचान में जागरूकता और सही समय पर जांच की भूमिका काफी अहम है। इसीलिए हमारा उद्देश्य यह की अधिक से अधिक महिलाओं जागरूक किया जाए ताकि वह कैंसर के दुष्प्रभाव से बच सकें।

क्लीनिक की डॉक्टर बिंदु राज ने बताया कि किसी भी महिला को स्तन में गांठ या कोई लक्षण महसूस हो रहा है तो चिकित्सक से तुरंत परीक्षण कराएं। साथ ही साथ उन्होंने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की बात कही और समय समय पर अपने स्वास्थ्य की जाँच कराने की सलाह दी। कार्यक्रम में समाज सेवक आन्द शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

संस्था भारत देश में 43 वर्षों से कार्यरत हैं और वर्तमान में 11 राज्यों में 31 क्लीनिक के माध्यम से सभी सेवाएं जैसे स्त्री रोग सम्बन्धी परामर्श, परिवार नियोजन साधन जैसी सेवाएं भी परामर्श सहित किफायती व न्यूनतम दरों पर अनुभवी व सक्षम महिला चिकित्सक द्वारा प्रदान की जाती हैं।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *