भोपाल: सरकारी विद्यालयों स्मार्ट बना रही संस्था, 20 गांवों के विद्यालयों को किया जा रहा स्मार्ट।

भोपाल- समग्र ग्रामीण विकास परियोजना के अंतर्गत अर्पण सेवा संस्थान द्वारा, HDFC Bank परिवर्तन के वित्तीय सहयोग से भोपाल जिले के फंदा ब्लॉक के 20 गाँवों के विद्यालयों में स्मार्ट स्कूल विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को आधुनिक और तकनीक-आधारित शिक्षा से जोड़ना है।

परियोजना के प्रथम चरण में 5 सरकारी विद्यालय—बकानिया, कोडिया, तूमडा –2 और रतनपुर—को पूर्णतः स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित किया गया है, जहाँ स्मार्ट इंटरैक्टिव पैनल, विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना, शौचालयों का नवीनीकरण तथा कुर्सी-टेबल सहित आवश्यक फर्नीचर निःशुल्क उपलब्ध कराया गया है। इससे विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी और रोचक हुई है। इसके साथ ही सभी 20 स्कूलों में बाला पेंटिंग्स, खेल-कूद सामग्री तथा पौधारोपण जैसी गतिविधियाँ संचालित की गई हैं, जिससे विद्यालयों का वातावरण शिक्षण के लिए अधिक अनुकूल बना है और बच्चों के समग्र विकास को प्रोत्साहन मिला है। इस परियोजना से कुल 1436 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे, जिससे भोपाल जिले के ग्रामीण शिक्षा तंत्र में सकारात्मक और स्थायी बदलाव देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *