एचआरडीपी प्रोग्राम अंतर्गत लगाए गए सोलर वाटर पंप।

एचडीएफसी बैंक परिवर्तन एवं अर्पण सेवा संस्थान द्वारा फंदा ब्लॉक जिला भोपाल मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे एचआरडीपी प्रोग्राम अंतर्गत ग्राम देहरिया, नांदनी, बोरखेड़ी ओर दुबड़ी में 4 सोलर वाटर पंप लगाए गए है। सिंचाई व्यवस्था में आसानी हेतु HDFC Bank parivaratn एवं अर्पण सेवा संस्थान द्वारा यह एक अभिनव पहल है। इस योजना से लगभग 20 किसानो को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिला है। सिंचाई व्यवस्था में पहले जो बिजली से संबंधी समस्या होती थी वो समस्या तो खत्म हुई ही है साथ ही किसान को रात्रि के समय सिंचाई के लिए खेतों पर नहीं जाना पड़ता। किसानो की समय की बचत हुई है बिजली पर निर्भरता कम हुई है ।
इसी के साथ 20 गांवों में किसानों को सिंचाई पद्धति में सुधार हेतु। 20 स्प्रिंकलर सेट उपलब्ध कराए गए । जिसमें 30 पाइप,8 स्प्रिंकलर,एवं फिटिंग सामग्री उपलब्ध कराई गई। किसानो को भूजल दोहन को कम करने के लिए प्रयासरत इस गतिविधि से किसानो को जागरूक किया गया। कम पानी में फसल उत्पादन के लिए किसान को प्रशिक्षित एवं प्रेरित किया गया । इस पहल से HDFC Bank परिवर्तन एवं अर्पण सेवा संस्थान परियोजना में आने वाले किसान सभी गतिविधियों को गंभीरता से ले रहे है और कृषि एवं आजीविका में परंपरागत गतिविधि को किसान बदल रहे है और नई पद्धतियों को अपना रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *